spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडDM की अध्यक्षता में कौसानी महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

DM की अध्यक्षता में कौसानी महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

- Advertisement -

बागेश्वर: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यटन स्थली कौसानी में आगामी 14 व 15 नवंबर को दो दिवसीय कौसानी महोत्सव आयोजित होगा। महोत्सव की रूपरेखा तय करने को बुधवार को जिलाधिकारी (DM) अनुराधा पाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। कौसानी महोत्सव में स्टार नाइट के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, साइकिलिंग स्टारगेजिंग, हाट बाजार तथा फूड स्टॉल लगायें जायेंगे। महोत्सव का उद्घाटन सांय 05.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा किया जायेगा, तद्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्टार नाइट आयोजित होगी। 15 नवंबर को दिन में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा मुख्य अतिथि द्वारा समापन किया जायेगा।

महोत्सव के दौरान कौसानी को विद्युत मालाओं से सजाया जायेगा। जिलाधिकारी (DM) ने महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन करने को कहा। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा मंच, पण्डाल निर्माण के साथ ही मंच लाईटिंग व बैठने आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायेंगी। सुरक्षा व्यवस्था पुलिस की जिम्मे होगी। इसी तरह सांस्कृतिक समिति, वित्त, प्रोटोकॉल, स्वागत, खान-पान, आमंत्रण, होल्डिंग व बैनर आदि समितियों का गठन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधि0अभि0 लोनिवि को कौसानी की सडक मरम्मत के साथ ही झाडी कटान के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े: http://SSP की बड़ी कार्रवाई ,महिला सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular