spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडDM की अध्यक्षता में NHI/NH से संबंधित भूमि अर्जन प्रकरणों के संबंध...

DM की अध्यक्षता में NHI/NH से संबंधित भूमि अर्जन प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई

- Advertisement -

देहरादून: जिलाधिकारी (DM) सोनिका की अध्यक्षता में एनएचएआई/एनएच से संबंधित भूमि अर्जन प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति एवं आ रही कठिनाईयों पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना हेतु भूमि अर्जन एवं परियोजनाओं हेतु अर्जित भूमि का मुआवजा संबंधित काश्तकार/भू-स्वामी को वितरित करें इसके लिए उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्रवार शिविर के माध्यम से निर्धारित अभिलेख/दस्तावेज प्राप्त कर लिए जाए।

DM ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिए कि इस कार्य हेतु समन्वय करते हुए टीम बनाने के निर्देश दिए साथ ही संबंधित अधिकारियों को एक माह के भीतर मुआवजा राशि वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई/एनएच के अधिकारियों को योजनाओं हेतु भूमि के प्रस्ताव, रिर्पोट/मूल्याकंन आदि प्रकरण जो लम्बित है पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल, पीडीएनएचएआई पी.के मौर्य, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/उप जिलाधिकारी ऋषिकेश एस.एस नेगी, उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश दुर्गापाल, उपजिलाधिकारी विकासनगर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular