Sunday, February 22, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडएसएसपी दून के कुशल नेतृत्व में हत्या की घटना में शामिल मुख्य...

एसएसपी दून के कुशल नेतृत्व में हत्या की घटना में शामिल मुख्य हत्यारोपी चढे दून पुलिस के हत्थे

घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

पैसों के लेन-देन के विवाद के चलते अभियुक्तों द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम

घटना के बाद अपने एक अन्य साथी की टैक्सी से शव को ठिकाने लगाने ले गये थे चिडियापुर के जंगलों में

घटना में शामिल टैक्सी चालक को पुलिस द्वारा पूर्व में किया गया था गिरफ्तार, जिसकी निशानदेही पर मृतक के शव को चिडियापुर के जंगलों से किया था बरामद

देहरादून: 11 फरवरी 2026 को श्री संतराम धीमान निवासी शास्त्री नगर, बसंत विहार द्वारा थाने पर अपने पुत्र दिगंबर धीमान उम्र 28 वर्ष के दिनांक 09 फरवरी 26 को घर से बिना बताए कहीं चले जाने के सम्बन्ध में थाना बसंत विहार पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी की जांच के दौरान गुमशुदा दिगंबर धीमान के विरुद्ध थाना बसंत विहार पर पंजीकृत अभियोग में उसके दिनांक: 09-02-26 को कोर्ट की तारीख पर आने तथा कोर्ट में अगली तिथि मिलने पर बाद में घर आने की बात कहते हुए कही चले जाने की जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही गुमशुदा दिगम्बर धीमान के कुछ अन्य साथियों जिनके साथ बैठकर वह अक्सर नशा करता था के भी दिगम्बर की गुमशुदगी के बाद से ही अपने घरों से गायब होना प्रकाश में आया।

जांच के दौरान गुमशुदा के साथियों का दिनांक: 09-02-26 की रात्रि में एक टैक्सी के माध्यम से एक साथ जाने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध टैक्सी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए दिनांक: 17-02-26 को उक्त संदिग्ध टैक्सी को तलाश कर उसके चालक राजनन्दन पुत्र मनमोहन ठाकुर निवासी: न्यू पटेलनगर देहरादून को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा दिनांक: 09-02-26 की रात्री में गुमशुदा के साथियों द्वारा उसकी टैक्सी से एक व्यक्ति के शव को कम्बल में लपेटकर चिडियापुर के जंगलों में ले जाकर फेंकना बताया गया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा दिगम्बर धीमान के शव को चिडियापुर के जंगलों से बरामद करते हुए टैक्सी चालक राजनन्दन को गिरफ्तार किया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक दिगम्बर के धीमान के पिता श्री सन्तराम पुत्र बुधई दास निवासी: शास्त्रीनगर खाला, बसन्त विहार के बयानों व दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर उक्त गुमशुदगी को तरमीम करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों हेमन्त सेमवाल, आदिल, संजू तथा अन्य के विरूद्ध थाना बसन्त विहार पर मु0अ0सं0: 30/26 धारा: 103 (1), 238 (1), 61 (2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में मृतक दिगम्बर धीमान के साथियों द्वारा रेसकोर्स स्थित कमरे में उसकी हत्या किये जाने सम्बन्धी तथ्य प्रकाश में आने पर अभियोग की विवेचना को थाना नेहरू कालोनी स्थानान्तरित किया गया।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी हेतु सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सर्विलांस के माध्यम से भी अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल तीनांे अभियुक्तों हेमन्त सेमवाल, संजू तथा आदिल को दिनांक: 21-02-26 को आई0एस0बी0टी0 के पास हरिद्वार बाईपास रोड से गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर उनके द्वारा घटना मे प्रयोग की गई स्टील की रॉड, लोहे के हथोडे व मृतक को जूतों को नेपाली फार्म के पास पुल के नीचे सूखी नदी से बरामद किया गया।

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनका पैसों के लेन-देन को लेकर मृतक दिगम्बर से विवाद चल रहा था। दिगम्बर द्वारा उनसे ढाई लाख रू0 लिये गये थे, जो वह वापस नहीं कर रहा था। दिनंाक: 09-02-26 को अभियुक्तों को दिगम्बर के कोर्ट की तारीख में आने की जानकारी मिली, जिस पर अभियुक्त हेमन्त द्वारा मृतक दिगम्बर से सम्पर्क कर उसे रेसकोर्स सी-ब्लाक स्थित अपने घर पर बुलाया गया। जहां तीनो अभियुक्तों द्वारा दिगम्बर के साथ बैठकर नशा किया, इस दौरान अभियुक्तों द्वारा दिगम्बर से अपने पैसे वापस मांगने तथा उसके द्वारा आनाकानी करने पर अभियुक्तों द्वारा उसे टार्चर करने की नीयत से उस पर घर में रखी लोहे की रॉड, हथौडे तथा पेंचकस से वार किये गये, जिससे उसे काफी गम्भीर चोटें आई तथा ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मृत्यू हो गई। घटना के बाद अभियुक्त हेमन्त द्वारा अपने परिचित टैक्सी चालक रामनन्दन को टैक्सी लेकर अपने कमरे में बुलाया तथा उसे घटना के बारे में बताते हुए शव को ठिकाने लगाने में मदद के एवज में 15 हजार रू0 देने की बात कही। जिसके बाद चारों अभियुक्त मृतक के शव को कम्बल में लपेटकर उसे गाडी की डिग्गी में डालकर हरिद्वार की ओर ले गये तथा रास्ते में अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त लोहे ही रॉड, हथौडा व मृतक के जूतों को नेपाली फार्म से आगे पुल से नीचे नदी में फेक दिया तथा मृतक के शव को चिडियापुर के जंगलों में ले जाकर नहर किनारे रेत मे दबा दिया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

(1) हेमंत कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद सेमवाल निवासी नई बस्ती सी ब्लॉक रेसकोर्स, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र 37 वर्ष।
(2) आदिल पुत्र आबिद हुसैन निवासी नई बस्ती सी ब्लॉक रेसकोर्स, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र 38 वर्ष।
(3) वैभव भट्ट उर्फ संजू पुत्र पिंटू भट्ट निवासी नई बस्ती सी ब्लॉक रेसकोर्स, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र 25 वर्ष।

बरामदगी:-

01: घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड व हथौडा
02: मृतक के जूते

आपराधिक इतिहास अभियुक्त हेमन्त सेमवाल:-

01: मु0अ0सं0: 59/22 धारा: 147, 148 ,323, 326 452 307 34 भादवि कोतवाली नगर देहरादून ।
02: मु0अ0सं0: 623/25 धारा: 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पटेलनगर देहरादून ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त आदिल:-

01: मु0अ0सं0: 59/22 धारा: 147, 148 ,323, 326 452 307 34 भादवि कोतवाली नगर देहरादून ।
02: मु0अ0सं0: 623/25 धारा: 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पटेलनगर देहरादून ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त वैभव:-

01: मु0अ0सं0: 623/25 धारा: 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पटेलनगर, देहरादून ।

पुलिस टीम:-

थाना बसन्त विहार, थाना नेहरू कालोनी तथा एसओजी की संयुक्त टीम ।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular