spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडयमुनोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की...

यमुनोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

बड़कोट: यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी के समीप बड़कोट की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद दोनों घायल को 108 के माध्यम से सीएचसी बड़कोट पहुंचाया। जहां एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे युवक ने भी हायर सेंटर जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार कुलदीप राणा(35) पुत्र मनमोहन सिंह, निवासी कुंंसाला और सोहन सिंह चौहान(40) पुत्र नत्थी सिंह चौहान, निवासी राणाचट्टी मोटरसाइकिल से बड़कोट की ओर जा रहे थे। तभी यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी के समीप उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे मोटरसाइकिल सवार घायल युवकों को खाई से बाहर निकाला।
RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular