spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकोटद्वार में दर्दनाक हादसा, टैक्सी पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, दो की...

कोटद्वार में दर्दनाक हादसा, टैक्सी पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, दो की मौत

घायल यात्री कोटद्वार अस्पताल में भर्ती

बोलेरो में कुल नौ लोग थे सवार

कोटद्वार: कोटद्वार-किल्बोखाल मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बोलेरो टैक्सी (UK11TA/1610) पर पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर आ गिरा। भारी बरसात के बीच प्रसिद्ध सिद्धबली मन्दिर के निकट दुगड्डा की ओर जा रही टैक्सी के ऊपर पत्थर गिरा।

बोलेरो वाहन किल्बोखाल से कोटद्वार की ओर आ रहा था। हादसे के वक्त वाहन में कुल नौ यात्री सवार थे। पत्थर गिरने की वजह से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कोटद्वार अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया गया। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular