spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडखाई में समाई पर्यटकों की कार,दो की मौत

खाई में समाई पर्यटकों की कार,दो की मौत

- Advertisement -

देहरादून: दिल्ली से आए पर्यटकों का वाहन खाई में गिरने से दो की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों शवों की शिनाख्त की। शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विगत 18 जून को दिल्ली से वाहन संख्या डीएल14 सी 5070 होंडा अमेज से जतिन डागर पुत्र तेज सिंह उम्र 23 वर्ष ग्राम गंगोल पुर कलां रोहिणी दिल्ली और उसका मित्र विशाल उम्र 26 वर्ष पुत्र रमेश निवासी दिल्ली से रुद्रप्रयाग को आये थे।

दोनों युवकों द्वारा फोन नहीं उठाये जाने पर बुधवार को परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के जांच करने पर दोनों मोबाइलों की लोकेशन खांकरा के पास की मिली। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा के पास नदी किनारे सर्च अभियान चलाकर तलाश किया गया तो दोनों के शव श्रीनगर की ओर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे मिले। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को क्रेन की सहायता से रेस्क्यू किया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने शवों की शिनाख्त कर ली है।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े: http://उत्तराखंड मां वाराही धाम देवीधुरा में आयोजित पंच दिवशीय विश्व कल्याण महायज्ञ में पहुंचे CM धामी

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular