Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, CM पुष्कर सिंह...

उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, CM पुष्कर सिंह धामी पहुंचे सदन

देहरादून: सदन में आज ही अनुपूरक बजट पास करवाएगी सरकार। इसके साथ ही धर्मांतरण व राजकीय सेवाओं में महिलाओं को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण संबंधी विधेयक को भी आज ही पास करवाया जाएगा। सदन के पटल पर रखे गए अन्य संशोधन विधेयक भी आज ही पास करवाये जाएंगे। उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, CM पुष्कर सिंह धामी पहुंचे विधानसभा । सुबह 11:00 बजे से शुरू हो गई सदन की कार्यवाही। संसदीय कार्य मंत्री उत्तराखंड विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली 2005 के नियम 300 के अंतर्गत प्राप्त सूचनाओं पर की गई कार्रवाई का विवरण सदन के पटल पर रखेंगे।

आवास मंत्री उत्तराखंड भू संपदा नियामक प्राधिकरण (सामान्य) विनियमन , 2021 को सदन के पटल पर रखेंगे। वन मंत्री उत्तराखंड वन विकास निगम के 2014-15, 2015-16 , 2016-17, 2017-18, 2018-19 तक के आर्थिक चिट्ठों का प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखेंगे। मुख्यमंत्री उत्तराखंड जल संस्थान के वित्तीय वर्ष 2016-17 , 2017-18, 2018-19 के वार्षिक लेकर प्रतिवेदन को सदन के पटल पर रखेंगे। मत्स्य पालन मंत्री उत्तराखंड मध्य अधिनियम (संशोधन) विधेयक 2022 को पुर:स्थापित करेंगे। शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका परिषद अधिनियम 1916 (संशोधन) विधेयक 2022 को पुर:स्थापित करेंगे। शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 (संशोधन) विधेयक 2022 ) को पुर:स्थापित करेंगे। वित्त मंत्री, उत्तराखंड पेंशन हेतु सरकारी सेवा तथा विधिमान्यकरण विधेयक 2022 को पुर:स्थापित करेंगे। उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश भू राजस्व अधिनियम 1901 (संशोधन) विधेयक 2022 पुर:स्थापित किया जाएगा। सहकारिता मंत्री उत्तराखंड सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक 2022 को पुर:स्थापित करेंगे।

यह भी पढ़े: http://कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती साइकिल से विधानसभा पहुंचे

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular