spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकार्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी भेजी गई बाघिन

कार्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी भेजी गई बाघिन

- Advertisement -

देहरादून: राजाजी नेशनल पार्क देहरादून में एक और बाघिन शामिल की गई। रात में बाघिन को कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ के जंगल से रेस्क्यू किया गया था। इससे दो साल पूर्व भी एक बाघ व एक बाघिन भेजी जा चुकी है।

सोमवार रात में एक बाघिन को कार्बेट के वरिष्ठ वन्य जीव चिकित्सक दुष्यंत शर्मा ने अपनी टीम के साथ ट्रेंकुलाइज किया। बाघिन के बेहोश होने के बाद उसका परीक्षण किया गया। उसे रात में ही हरिद्वार के राजाजी टाइगर रिजर्व भेज दिया गया। पर्यटन कारोबारी कार्बेट के रामनगर वाले क्षेत्र से बाघ को पकड़ने पर विरोध जता रहे थे। जिस वजह से बाघिन को पकड़ने के लिए कालागढ़ का क्षेत्र चिन्हित किया गया।

दरअसल, राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचुर धौलखंड क्षेत्र में वर्षो से दो बाघिन ही थी। वहां बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व से दो बाघिन व तीन बाघ भेजे जाने की एनटीसीए ने योजना तैयार की थी। जिसके तहत 24 दिसंबर 2020 को बाघ व आठ जनवरी 2021 को एक बाघिन को रेस्क्यू कर राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा गया था।

यह भी पढ़े: http://नशे में धुत ड्राईवर चला रहा था 40 यात्रियों से भरी बस, पुलिस ने उतारी खुमारी

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular