spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडविकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत टिफिन बैठक का आयोजन, मंत्री जोशी ने...

विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत टिफिन बैठक का आयोजन, मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ किया भोज

- Advertisement -

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के महा-जनसंपर्क अभियान के विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत टिफिन बैठक का आयोजन देहरादून के गुनियालगाँव स्थित सैन्यधाम निर्माण स्थल में हुआ। जिसमें प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और मसूरी मण्डल के पार्टी कार्यकर्ताआंे ने सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए बैठक की और दोपहर भोज किया।
टिफिन बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के पर बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनायो की जानकारी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में प्रत्येक जनमानस को सीधा लाभ पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विकास तीर्थ सैन्यधाम को 93 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है और यह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना एवं पुष्कर सिंह धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 से पूर्व इसको पूर्ण करने का लक्ष्य लिया गया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, पार्षद सुंदर सिंह कोठाल, संध्या थापा, किरण, लीला शर्मा, मीनाक्षी थापली, अनुराग सिंह, महेंद्र पुंडीर, योगेश बिष्ट, ग्राम प्रधान राधेश्याम जुयाल, जयराम सिंह, संदीप पुंडीर, सूरत सिंह, लक्ष्मण सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: http://कंडीसौड़ के समीप कार सड़क पर पलटी, दो महिला डाक्टर सहित चार घायल

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular