spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसूटकेस में प्रेमिका का शव लेकर घूम रहा था युवक, रुड़की पुलिस...

सूटकेस में प्रेमिका का शव लेकर घूम रहा था युवक, रुड़की पुलिस ने पकड़ा तो बताई ये कहानी

- Advertisement -

देहरादून: रुड़की के पिरान कलियर में सुटकेश में लड़की का शव लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने पकडा है, युवक के अनुसार वह लड़की उसकी प्रेमिका है और वह उसके शव को लेकर नहर की ओर जा रहा था और स्वयं आत्महत्या करना चाहता था, वहीं पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया है।

बता दें कि हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियांन निवासी गुलशेर देर शाम ज्वालापुर निवासी अपनी प्रेमिका के साथ कलियर स्थित एक होटल में आया था, कुछ देर बाद लड़का एक बड़ा सा सुटकेश लेकर बाहर की ओर जाने लगा तो होटल कर्मियों को उसपर शक हुआ, जिसके बाद उन्होनें सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुँचकर सुटकेश खुलवाया तो उसके अंदर युवती का शव रखा हुआ था, पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि वह पिछले 8 वर्षो से रिलेशनशिप में थे लेकिन उनके परिजन उनकी शादी को तैयार नही थे, जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या की योजना बनाई और कलियर में आकर कमरा लिया, यहां दोनो को जहर खाना था, युवती ने पहले जहर खा लिया और वह मर गई, इसके बाद युवक ने शव को सुटकेश में रखा औऱ होटल से बाहर निकलने लगा, युवक ने बताया कि वह सुटकेश को लेकर नहर के पास जा रहा था जहाँ शव को नहर में फेंकता और स्वयं भी आत्महत्या कर लेता।

वहीं मौके पर पहुंचे रूड़की सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: http://27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करेगा भारत

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular