spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंड38वें राष्ट्रीय खेल पर आधारित सूचना विभाग की झांकी को प्रथम स्थान...

38वें राष्ट्रीय खेल पर आधारित सूचना विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिला

झांकी में पारंपरिक खेल मलखंब को प्रदर्शित किया गया

देहरादून: गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में 38वें राष्ट्रीय खेल पर आधारित सूचना विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिला।

इस झांकी में उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं और पारंपरिक खेल मलखंब को प्रदर्शित किया गया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिलने पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी को पुरस्कार प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular