spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडजिला बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक आज DM सौरभ गहरवार की...

जिला बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक आज DM सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई

- Advertisement -

देहरादून: जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही आख्या, वात्सल्य योजना के अन्तर्गत लाभान्वित बच्चों को अटल आयुष्मान योजना कार्ड एवं अन्त्योदय राशन कार्ड से जोड़ने तथा जिला बाल कल्याण समिति में पंजीकृत बच्चों की देखभाल आदि पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वात्सल्य योजना के अन्तर्गत पंजीकृत बच्चों को अटल आयुष्मान योजना एवं अन्त्योदय राशन कार्ड से जोड़ना सुनिश्चित करंे। बाल विकास अधिकारी को चाइल्ड लाइन 1098 में फोन कॉल रिकॉर्डर लगाने की कार्यवाही करते हुए 15 दिन के भीतर कॉल रिकॉर्डर लगाने के निर्देश दिये गये। साथ ही समस्त विभागों से एक सप्ताह के अर्न्तगत महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न आन्तरिक शिकायत समिति गठन संबंधी रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश दिये गये।

बाल कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद का एक बच्चा बाल संरक्षण इकाई रोशनाबाद में है, जिसके पिता जी नही हैं मां दो बच्चों सहित मायके रहती है और इस बच्चे को लेने से इंकार कर रही है। इस संबंध में बच्चे के अधिकारों से संबंधित एक्ट का अध्ययन करने के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से विधिक राय लेकर बच्चे को उसका अधिकार दिलाने को कहा गया। बाल कल्याण समिति में चिन्ह्ति बच्चों की देख-रेख एवं संरक्षण को लेकर सजग रहने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया।

इससे पूर्व जिला बाल विकास अधिकारी शौहेब हुसैन द्वारा गत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही आख्या से अवगत कराते हुए कहा कि चाइल्ड लाइन 1098 का एकाउंट खोल दिया गया है तथा फेसबुक पर भी अपलोड की कार्यवाही निरन्तर जारी है। बताया कि जनपद में वात्सल्य योजना के अन्तर्गत 874 बच्चे पंजीकृत हैं, जिन्हें अटल आयुष्मान एवं अन्त्योदय राशन से जोड़ा जाना है। उनके द्वारा कार्यालय वाहन, विवेकाधीन कोष से लाभान्वित बच्चों एवं समस्त विभागों में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न आन्तरिक शिकायत समिति गठन के संबंध में अवगत कराया गया।

यह भी पढ़े: http://मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय वनाग्नि संकट प्रबंधन सेल की बैठक आयोजित हुई

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular