spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडविधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति को किया आमंत्रित, राष्ट्रपति ने दी...

विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति को किया आमंत्रित, राष्ट्रपति ने दी सहमति

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हो सकती हैं। उन्हें आमंत्रित किया गया है। वह सदन को संबोधित कर सकती हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी रजत जयंती समारोह में शामिल होने की संभावना है।

नौ नवंबर को उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 साल पूरे करने जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार इसे रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाएगी। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नवंबर में ही विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आहूत होगा, जिस पर कैबिनेट में मुहर लग चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति के दून पहुंचने पर सहमति बन चुकी है। विधानसभा सत्र की तिथियां तय होने के बाद राष्ट्रपति के दौरे की तिथियां भी तय हो जाएंगी

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular