spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबाहरी व्यापारियों के खिलाफ महापंचायत की सुगबुगाहट तेज

बाहरी व्यापारियों के खिलाफ महापंचायत की सुगबुगाहट तेज

- Advertisement -

उत्तरकाशी: समुदाय विशेष के युवक द्वारा नाबालिग लड़की भगाने का प्रकरण सामने आने के बाद पुरोला में 15 जून को बाहरी व्यापारियों के खिलाफ महापंचायत की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस संबंध में कुछ संगठनों ने एक बैठक की है, लेकिन उसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की। अभी किसी संगठन ने प्रशासन को लिखित तौर पर इस महापंचायत की सूचना भी नहीं दी है।

बताया जा रहा है कि नगर व्यापार मंडल पुरोला सहित मोरी, नैटवाड़, नौगांव ने इसका समर्थन किया है। गुरिल्ला संगठन, प्रधान संगठन, क्षेत्र पंचायत संगठन सहित ठेकेदार संगठनों ने भी इसका समर्थन किया है। गुरिल्ला संगठन के अध्यक्ष आलम सिंह पंवार और राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि जनहित में जो भी निर्णय लिया जाएगा। उसका खुला समर्थन किया जाएगाI

इधर पुरोला में नाबालिग को भगाने के बाद उपजे विवाद के बाद बड़कोट में करीब 10 भवन स्वामियों ने मौखिक तौर पर अपनी दुकानें छोड़ने के लिए कहा है। उधर, स्थानीय लोग खाली दुकानों में नाई की दुकानें खोलने के लिए बड़कोट आ रहे हैं। दो स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र में नाई की दुकान खोली है। खमुंडी निवासी 45 वर्षीय प्रेमदास ने अपने रिश्तेदार भागदास के साथ मिलकर तहसील चौक में नाई की दुकान खोली है। वहीं गडोली निवासी प्रमोद कुमार ने भी नगरपालिका को पत्र लिखकर नगर में खाली दुकान में उन्हें सैलून की दुकान खोलने देने के लिए अनुमति मांगी है।

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरोला बृजमोहन चैहान, प्रधान संगठन ब्लाक अध्यक्ष अंकित रावत, दीपक नौडियाल, राजपाल पंवार, गोविंद पंवार, अमीन सिंह रावत, सुनील, प्रकाश कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: http://IPL स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने DIG/SSP से की भेंट

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular