spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदून विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल, ‘संवर्द्धन: उत्तराखंड विजन...

दून विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल, ‘संवर्द्धन: उत्तराखंड विजन 2025 के विकास का रोडमैप’ पुस्तक का विमोचन किया

- Advertisement -

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने उत्तराखंड के विकास रोडमैप पर आधारित पुस्तक का किया लोकार्पण

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने दून विवि के छठे दीक्षांत समारोह के अवसर पर ‘संवर्द्धन: उत्तराखंड विजन 2025 के विकास का रोडमैप’ पुस्तक का विमोचन किया । डॉ. अविनाश चंद्र जोशी द्वारा प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल और डॉ. गजाला खान के सहयोग से पुस्तक को संपादित किया गया है।

यह पुस्तक पिछले 25 वर्षों में उत्तराखंड राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान देने वाले प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है। इसमें लोक नीति एवं शासन, मानव संसाधन प्रबंधन, जीवनशैली और पर्यावरण, विद्युत क्षेत्र, पर्यटन तथा औद्योगिक विकास जैसे विषयों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।

पुस्तक में देश और विदेश के अनेक प्रतिष्ठित विद्वानों का योगदान शामिल है। इनमें अमेरिका से सुधीर चंद्र नौटियाल, संजीव चोपड़ा और शैलेश उप्रेती, नेपाल से अनिल बहुगुणा, कुसुम अरुणाचलम और प्रोफेसर एकलब्या शर्मा के साथ ही डॉ. ए.पी. डिमरी, कालाचंद्र सेन, डॉ. ममगाईं तथा दून विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एच.सी. पुरोहित प्रमुख हैं।

यह पुस्तक तीन खंडों में विभाजित है, जिनमें सम्मेलन की कार्यवाही, तीन सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र तथा प्राथमिक शिक्षा, क्रिप्टोकरेंसी की ऊर्जा दक्षता, सामाजिक संबंध, संस्कृति, मानसिक स्वास्थ्य, कला और शिल्प, प्रवासन, महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण, ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी जैसे समसामयिक विषयों पर आधारित शोध पत्र शामिल हैं।

पुस्तक आने वाले दशकों में उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए एक व्यवहारिक और प्रभावी दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है। कार्यक्रम के दौरान सुधीर नौटियाल, प्रोफेसर जी.पी. पोखरियाल, अनिल बहुगुणा, आकाश जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular