spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडविभिन्न माध्यमों के ज़रिये आमजन को किया जा रहा है सडक सुरक्षा...

विभिन्न माध्यमों के ज़रिये आमजन को किया जा रहा है सडक सुरक्षा के प्रति जागरूक

- Advertisement -

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में सडक सुरक्षा सह जागरुकता अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिसके अर्न्तगत विद्यालय / महाविद्यालयों में सड़क के आस-पास के स्थलों पर जागरूकता शिविर, नुक्कड नाटक, एवं रैली भी आयोजित किये जा रहे हैं, रेडियो कार्यक्रम / प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है तथा सडक सुरक्षा एवं जागरुकता अभियान विषय पर चित्रकला / स्लोगन / निबन्ध प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है।
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं  जिला न्यायाधीश / मा० अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के निर्देशानुसार आज जनपद के हिमगिरी जी विश्वविद्यालय, स्कूल आफ लीगल स्टडीज, देहरादून में एक विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर में मा० वरिष्ठ सिविल जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा छात्र-छात्राओं को मोटर वाहन अधिनियम के अर्न्तगत विभिन्न अपराध, वाहन चलाने हेतु आवश्यक दस्तावेजों आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। अर्न्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गई तथा छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं मौलिक अधिकारों से सम्बन्धित कतिपय प्रावधानों के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी भी दी। 16.09.2023 से 30.09.2023 तक वरिष्ठ नागरिकों के हितार्थ प्रस्तावित ‘वरिष्ठ नागरिकों के लिये जागरूकता अभियान’ के सम्बन्ध में भी जानकारी दी स्कूल आफ लीगल स्टडीज, हिमगिरी जी विश्वविद्यालय देहरादून में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा स्थापित विधिक सहायता केन्द्र के नये कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर शशि भूषण नेगी, उपनिरीक्षक, यातायात देहरादून ने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों, यातायात संकेतो एवं सड़क सुरक्षा बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा यह भी बताया कि जब भी आप सड़क पर निकले तो दुपहिया वाहन में हेलमेट एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट अवश्य लगायें अर्न्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के सम्बन्ध में साक्षी द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर स्कूल आफ लीगल स्टडीज के डीन डॉ० जे० एन० सिंह, संकाय के अन्य सदस्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सुनीता सिंह, त्रिलोचन जोशी एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त यश कुमार गुप्ता, सुश्री प्रिया, सुश्री रितिका ठाकुर, दीपेन्द्र राहिला. कार्तिक राणा, साक्षी, आशा रावत, कशिश पुष्कर, राजर्षि आचार्य, खुशी शुक्ला, मिस्टी जैन आदि भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: CM ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास के बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को उपहार दिया

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular