वसंत पंचमी को तय हुई कपाट खुलने की तिथि
देहरादून: सनातन धर्म के प्रमुख चारधामों में एक भू-बैकुंठ भगवान श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6.15 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुलेंगे. बदरीनाथ धाम के कपाट हर साल अक्षय तृतीया पर खोले जाते हैं, जिसकी घोषणा हर साल वसंत पंचमी पर की जाती है.
साल 2025 में कपाट चार मई को खुले थे और नवंबर में बंद हुए थे. वहीं इस साल 2026 में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलने जा रहे है. शुक्रवार को नरेंद्र नगर के राज दरबार में कई दशकों पुरानी परंपरा के अनुरूप एक भव्य समारोह में राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल द्वारा महाराज मनुजेंद्र शाह की जन्म कुंडली व ग्रहण नक्षत्रों की गणना के बाद बताया कि आगामी 23 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 6:15 में भगवान बदरी विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के के लिए खोल दिए जाएंगे और गाडू घड़ा यात्रा 7 अप्रैल से आरंभ होगी. इससे पूर्व कुल पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल द्वारा गणेश पूजन नवग्रह पूजन सरस्वती पूजन एवं महाराज की जन्म कुंडली का अध्ययन कर उक्त घोषणा की गयी.
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के कार्यक्रम हेतु टिहरी राजमहल की ओर से शुक्रवार को प्रात: साढ़े दस बजे से धार्मिक समारोह शुरू हो गया था। दोपहर बाद महाराजा मनुजयेंद्र शाह की उपस्थिति में पूजा-अर्चना पश्चात राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना तथा महाराजा की जन्मकुंडली देखने के पश्चात विधि – विधान से श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का निर्धारण किया तथा कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का दिन भी तय हो गया।
समारोह में महाराजा मनुजयेंद्र शाह, की जन्म कुंडली देखकर राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल पंचांग गणना पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का विनिश्चय किया।इससे पहले श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत प्रतिनिधियों ने गाडू घड़ा तेलकलश राजमहल के सुपुर्द किया।

इस अवसर पर महाराजा मनुजयेंद्र शाह सहित सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, रावल अमरनाथ नंबूदरी , उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल तथा मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती,प्रह्लाद पुष्पवान, धीरज मोनू पंचभैया , महेंद्र शर्मा , देवीप्रसाद देवली,राजेंद्र प्रसाद डिमरी, नीलम पुरी दिनेश डोभाल, राजपाल जड़धारी डा विनीत पोस्ती, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, पूर्व सदस्य भास्कर डिमरी, पूर्व सदस्य वीरेंद्र असवाल,विनोद डिमरी, सचिव भगवती डिमरी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी , निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, संजय भट्ट , विश्वनाथ,राजगुरु माधव नौटियाल, स्वास्तिक नौटियाल हरीश डिमरी, पीतांबर मोल्फा,दिनेश डिमरी, हेमंत डिमरी सुधीर डिमरी,मुकेश डिमरी,सुभाष डिमरी, संदीप डिमरी सहित श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

