Friday, February 6, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडजिलाधिकारी ने प्रदेश वासियों को दी होली की बधाई

जिलाधिकारी ने प्रदेश वासियों को दी होली की बधाई

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रदेश व जनपद वासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का यह पर्व सभी के जीवन में हर्षोल्लास लाए तथा रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन को खुशियों के रंग से भर दे यही कामना बाबा केदारनाथ से करते हैं।

उन्होंने कहा कि होली का यह पर्व बुराई पर विजय का प्रतीक है। हमें अपने जीवन से बुराई को त्यागकर सच्चाई एवं अच्छाई के मार्ग पर अग्रसर होकर समाज के विकास एवं उत्थान के लिए कार्य करना है जिससे कि जनपद विकास के पथ पर अग्रसर हो। उन्होंने होली के इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण भाव के साथ मनाने की अपील की है।

यह भी पढ़े: http://मुख्यमंत्री की अभिनव पहल-आओ मिलकर उत्तराखण्ड को बनायें सशक्त

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular