spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडझाड़ियों में मिला शिक्षक का शव, हत्या की आशंका

झाड़ियों में मिला शिक्षक का शव, हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड टिहरी से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां ब्लाक जाखणीधार में झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का का शव मिला है। बताया जा रहा है की यह व्यक्ति शिक्षक है। शव के मिलने से आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई है। शव सड़क से 20 फिट नीचे झाड़ियों में मिला है और सड़क से थोड़ी दूर पर शिक्षक की बाइक भी खड़ी हुई थी। जिस कारण शिक्षक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और तमाम जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े:  यूपी में फिर लागू हुआ एस्मा एक्ट, विभागों, निगमों और प्राधिकरणों में तत्काल प्रभाव से लागू

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular