spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपर्यटन के मानचित्र पर चमकेगा ताराकुंड: डॉ. धन सिंह रावत

पर्यटन के मानचित्र पर चमकेगा ताराकुंड: डॉ. धन सिंह रावत

- Advertisement -

विकास कार्यों के लिए नहीं होगी धन की कमी

कहा, पौराणिक स्थल को जोड़ा जाएगा तीर्थाटन सर्किट से

पौड़ी/देहरादून: जनपद पौड़ी गढ़वाल के पौराणिक एवं धार्मिक स्थल ताराकुंड को पर्यटन और तीर्थाटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात सहित सैकड़ों ग्रामीण पदयात्रा कर ताराकुंड पहुंचे। उन्होंने मां तारा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। आचार्य डॉ. शिव चरण नौडियाल ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।

मंदिर परिसर में आयोजित खुली चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने ताराकुंड के विकास से जुड़े विभिन्न सुझाव रखे। उन्होंने सड़क संपर्क को सुचारू बनाने, झील के सौंदर्यीकरण, विश्राम गृह एवं ध्यान केंद्र के निर्माण तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों के सुझावों पर चर्चा करते हुए कहा कि ताराकुंड को पर्यटन एवं तीर्थाटन सर्किट से जोड़कर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए विकास कार्यों में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के पौराणिक मंदिरों और ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में ताराकुंड को बुंखाल मंदिर, पैठाणी स्थित राहु मंदिर, भैरवनाथ मंदिर, राजराजेश्वरी देवी मंदिर देवलगढ़, कमलेश्वर महादेव और मां धारी देवी मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ तीर्थाटन सर्किट से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नयी पहचान मिलने के साथ स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular