spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से छात्राओं की मुलाकात, छात्राओं ने उत्कृष्ट योजनाओं...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से छात्राओं की मुलाकात, छात्राओं ने उत्कृष्ट योजनाओं को पोस्टर पर उतारा

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जन जागरण अभियान समिति के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं मिलीं I उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित 15 उत्कृष्ट योजनाओं पर आधारित आकर्षक पोस्टर तैयार कर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए। छात्राओं ने इन योजनाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को मिल रहे लाभ के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां न केवल विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें समाज और शासन से जुड़े विषयों के प्रति संवेदनशील भी बनाती हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular