spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडराज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा.राकेश कुमार का इस्तीफा

राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा.राकेश कुमार का इस्तीफा

- Advertisement -

देहरादून:उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पद पर डेढ़ साल रहने के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया। जबकि उनका कार्यकाल छह साल का था।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अध्यक्ष के रूप में राकेश कुमार का डेढ़ साल का कार्यकाल खासा चर्चाओं में रहा। सरकार ने जिस तेजी और पारदर्शिता के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को समूह-ग की भर्तियां थमाई थी, उस हिसाब से भर्तियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। हालात ये हैं कि जिन भर्तियों के प्रस्तावों (अधियाचन) में आयोग ने कमियां निकालकर लौटाए थे, वह लौटकर नहीं आए। समूह-ग की आखिरी भर्ती नवंबर में कनिष्ठ सहायक की निकली थी, जिसके बाद चार माह से आयोग कोई भर्ती नहीं निकाल पाया। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पेपर लीक होने के बाद भर्तियों का अभियान चालू रखने के लिए धामी सरकार ने समूह-ग की 18 भर्तियों की जिम्मेदारी राज्य लोक सेवा आयोग को सौंपी थी।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने गंभीरता से लेते हुए इन भर्तियों का एक कैलेंडर जारी किया था। इसमें बताया गया था कि किस महीने कौन से समूह-ग की भर्ती निकाली जाएगी।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular