spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीआरपीएफ के साथ प्रदेश पुलिस का समन्वय बेहतर रहेगा- डीजीपी

सीआरपीएफ के साथ प्रदेश पुलिस का समन्वय बेहतर रहेगा- डीजीपी

- Advertisement -

डीजीपी ने सीआरपीएफ प्रशिक्षुओं को प्रदेश की भौगोलिक स्थिति से वाकिफ कराया

सीआरपीएफ प्रशिक्षुओं के साथ संवाद गोष्ठी का आयोजन 

देहरादून: पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में माउंट आबू स्थित सीआरपीएफ की अकादमी में प्रशिक्षणाधीन और शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखण्ड आये सीआरपीएफ के 18th DEGO बैच के 15 प्रशिक्षुओं के साथ एक संवाद गोष्ठी (Interaction Meeting) आयोजित की गई।

पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्दीधारी फोर्स का एक महत्वपूर्ण अंग है।

उन्होंने सीआरपीएफ के प्रशिक्षुओं को प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, उत्तराखण्ड पुलिस की जनशक्ति एवं पुलिस की विभिन्न शाखा व इकाईयों के कार्यों की जानकारी दी।साथ ही शान्ति व कानून व्यवस्था, पर्यटन, धार्मिक पर्यटन (चारधाम यात्रा, कांवड़ मेला, महत्वपूर्ण स्नान पर्व) से संबंधित चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सीमा दो अंतरराष्ट्रीय देशों (चीन व नेपाल) की सीमाओं से लगती हैं, जिससे उन सीमाओं पर तैनात एसएसबी और आईटीबीपी के साथ उत्तराखण्ड पुलिस का अच्छा समन्वय है।

सीआरपीएफ का भी प्रदेश में सेक्टर ऑफिस स्थापित हो गया है, जिससे सीआरपीएफ के साथ भी हमारा समन्वय बेहतर होगा। साथ ही प्रदेश के युवा भी सीआरपीएफ में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगे।

पुलिस महानिदेशक ने संजीव कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, देहरादून सेक्टर सीआरपीएफ को एक प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। संवाद गोष्ठी को संचालन बरिन्दरजीत सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षण द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ए0पी0 अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड, विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, श्रीमती नीरू गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, फायर,  कृष्ण कुमार वी0के0, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना, मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक / निदेशक यातायात,  नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, प्रो0/मार्ड0,  करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र,  नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक, सीबीसीआईडी,  अरुण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी,  अनंत शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक,  राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा,  जनमेजय खंडूरी, पुलिस उप महानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय, सुश्री पी0 रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था,  राजकुमार नेगी, पुलिस उप महानिरीक्षक, आरटीसी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular