Friday, February 6, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग करते प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी।

काशीपुर: प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज काशीपुर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में प्रदेश में उर्वरक उपलब्धता, फसल नुकसान, विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025, रबी गोष्ठी और प्राकृतिक खेती सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। देशभर से विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों ने भी वर्चुअल माध्यम से इसमें भाग लिया।

वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े प्रदेश के कृषि मंत्री जोशी ने बताया कि उत्तराखंड में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। मंत्री जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जानकारी देते हुए कहा कि डी०बी०टी० से उर्वरक वितरण, जैविक खेती के अन्तर्गत क्षेत्र विस्तार तथा मृदा परीक्षण के आधार पर की गयी संस्तुतीयों पर उर्वरकों के प्रयोग से वर्ष 2017-18 से वर्तमान तक एक लाख दस हजार मेट्रिक टन (110000 MT) उर्वरकों की कम खपत हुयी है।

मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी दी कि दैवीय आपदा के कारण राज्य में औद्यानिकी फसलों के 11,251 हेक्टेयर क्षेत्रफल को नुकसान हुआ है, जिससे ₹1,256.32 लाख की वित्तीय हानि का आकलन किया गया है। कृषि फसल के तहत 163 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जबकि उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक के धराली गांव में 6.1 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान से ₹500 लाख की हानि हुई है।

कृषि मंत्री जोशी ने बताया कि 29 मई से 12 जून 2025 तक विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रदेश की सभी 670 न्याय पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें 94,539 किसानों, 3,146 वैज्ञानिकों, 3,500 जनप्रतिनिधियों और 16,788 विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में प्रस्तुत सभी बिंदुओं पर राज्य को सकारात्मक आश्वासन देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular