spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपुलिस थाने में पीआरडी जवान की मौत का मामला, SSP ने की...

पुलिस थाने में पीआरडी जवान की मौत का मामला, SSP ने की कार्रवाई, सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

देहरादून: शहर के रायपुर थाना में पीआरडी जवान की मौत मामले पर देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. घटना के बाद अभी तक रायपुर थाने एसएचओ समेत 4 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन अटैच करने के बाद अब एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. उधर, मृतक पीआरडी जवान के परिजन मामले की लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

दरअसल, 29 मार्च को देहरादून एसएसपी कार्यालय के तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि,

28 मार्च को थाना रायपुर में पीआरडी कर्मी की आत्महत्या के प्रकरण में कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना डालनवाला से ड्यूटी में नियुक्त किए गए उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार न करने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया.

गौर है कि 28 मार्च को पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की रायपुर थाने में मौत हो गई थी. पुलिस कर्मियों का कहना है कि रायपुर पुलिस स्टेशन में पुलिस हिरासत के दौरान एक कंबल का इस्तेमाल करके फांसी लगा ली थी. जबकि मृतक सुनील के परिजनों का आरोप है कि सुनील की मौत पुलिस हिरासत में हुई मौत है. उस दौरान पुलिस स्टेशन पर मौजूद सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही एक बयान जारी करके उनके नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए.

क्या है पूरा मामला: देहरादून रायपुर पुलिस के मुताबिक, उन्हें 28 मार्च की रात 112 के जरिए सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पेट्रोल के पैसे देने से मना कर रहा है और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर हंगामा कर रहा है. उसके बाद रायपुर पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में लॉकअप के अंदर वह बेसुध पाया गया. इसके बाद कोरोनेशन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया.
RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular