spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडशारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी है खेल : रेखा आर्या

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी है खेल : रेखा आर्या

- Advertisement -

अनिल नेगी स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता 2026 के विजेताओं को किया सम्मानित

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने आयोजित की थी शूटिंग प्रतियोगिता

देहरादून: शनिवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अनिल नेगी स्मृति शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में रश्मि खत्री महिला वर्ग और जितेंद्र नेगी पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे।

उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की कुंजी है ।उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं इसलिए उनका पूर्ण स्वस्थ समाज के लिए एक धरोहर समान है। खेल मंत्री ने कहा कि पत्रकारों को भी अपनी दिनचर्या में रोजाना कम से कम एक घंटा किसी न किसी खेल के लिए निकलना चाहिए।

प्रतियोगिता के महिला वर्ग में रश्मि खत्री पहले, नेहा विष्ट दूसरे और सुलोचना पयाल तीसरे स्थान पर रही। वहीं पुरुष वर्ग में जितेंद्र नेगी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मुकेश राजपूत दूसरे और पवन नेगी तीसरे स्थान पर रहे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, सोबन गुसांई, मीना नेगी, सुरेश शर्मा, रश्मि खत्री, सुलोचना पयाल, अनिल चंदोला, राजकिशोर तिवारी, अभिषेक मिश्रा देवेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular