spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री...

कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

- Advertisement -

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में आगामी 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध एवं भव्य रूप में पूरी की जाएं।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस न केवल भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का प्रतीक है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति हमारे सम्मान और कृतज्ञता का भी पर्व है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के हर जनपद में शौर्य दिवस को सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाए तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा स्थानीय स्तर पर भी प्रभावी ढंग से तैयार की जाए।

सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित होने वाले मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर जवानों के परिजनों, वीरांगनाओं और वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशित करते हुए कहा कि आयोजन के हर पहलू में सम्मान, गरिमा और अनुशासन का समुचित समावेश हो और समस्त तैयारियों को एक कार्ययोजना के तहत व्यवस्थित रूप से संपन्न किया जाए।

बैठक में सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव सैनिक कल्याण श्याम सिंह, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर (सेनि) अमृत लाल, उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार, उपनिदेशक विंग कमाण्डर (सेनि) निधि बधानी सहित कई अधिकारीगण एवं पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular