spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडश्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी पहली बार गोल्डन कार्ड से आच्छादित

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी पहली बार गोल्डन कार्ड से आच्छादित

- Advertisement -

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के प्रयासों से कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड कैशलेश इलाज की सुविधा

देहरादून: श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कार्मिकों को भी अब राज्य कर्मचारियों की भांति गोल्डन कार्ड की सौगात मिल गयी है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मंगलवार को मंदिर कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड सौंपे। इस अवसर पर कार्मिकों ने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र का गोल्डन कार्ड बनवाने के प्रयासों की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि बीकेटीसी अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के पश्चात अजेंद्र ने अपने कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। इसके लिए दिसंबर 2022 में सम्पन्न हुई मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना ( एसजीएचएस) के अंतर्गत मंदिर समिति कर्मचारियों के लिए भी गोल्डन कार्ड बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से स्वीकृति मिलने के बाद कार्मिकों का विवरण जमा कर गोल्डन कार्ड बनवाने का कार्य शुरू हुआ। अब तक डेढ़ सौ से अधिक कार्मिकों के गोल्डन कार्य बनकर तैयार हो गए हैं। पेंशनर्स के भी गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया गतिमान है। यही नहीं अस्थायी कर्मचारियों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा ( ईएसआई) सहित पीएफ का लाभ दिये जाने हेतु बीकेटीसी द्वारा प्रयास किये जा रहे है। इस संदर्भ में कार्यवाई अंतिम चरण में है।

गोल्डन कार्ड वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य वित्त अधिकारी आनंद सिंह, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता विपिन तिवारी, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल, पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, प्रबंधक अनसुया नौटियाल, प्रबंधक किशन त्रिवेदी, आशुतोष शुक्ला, मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, प्रबंधक विशाल पंवार, संजय चमोली, दीपेंद्र रावत, कल्पेश्वरी देवी, विनोद नौटियाल, अमित देवराड़ी, राहुल नेगी, सचिन सेमवाल, एकता, पिंकी, रीना, सविता, विजय पंत, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular