spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसचिव शैलेश बगोली ने चंपावत में जल जीवन मिशन की समीक्षा की

सचिव शैलेश बगोली ने चंपावत में जल जीवन मिशन की समीक्षा की

- Advertisement -

गुणवत्ता एजेंसियों द्वारा बताए बिंदुओं का जल्द निराकरण के निर्देश दिए

चम्पावत: शैलेश बगौली, सचिव, पेयजल, उत्तराखण्ड शासन द्वारा जनपद चम्पावत में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत गतिमान कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी, चम्पावत, प्रबन्ध निदेशक, जल निगम, मुख्य महाप्रबन्धक, जल संस्थान एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे

समीक्षा के दौरान कार्यों के सम्पादन में गति प्रदान करने एवं भौतिक रूप से पूर्ण किये जा चुके कार्यों के लेखाबन्दी करने हेतु निर्देशित किया गया। द्वितीय चरण के गतिमान कार्यों में तृतीय पक्ष गुणवत्ता एजेंसीयों द्वारा इंगित किये गये बिन्दुओं के निराकरण में धीमी प्रगति पर रोष व्यक्त करते हुए 15 दिवस के भीतर निराकरण करते हुए आख्या उपलब्ध कराने तथा 20 दिन के भीतर उक्त के सम्बन्ध में बैठक करने हेतु निर्देशित किया गया।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular