spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडद्वितीय वेद उनियाल उत्कृष्ट सम्मान समारोह हुआ संपन्न

द्वितीय वेद उनियाल उत्कृष्ट सम्मान समारोह हुआ संपन्न

- Advertisement -

देहरादून: रविवार को प्रेस क्लब में द्वितीय वेद उनियाल उत्कृष्ट सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी सुभाष शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर की। समारोह में सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गयाI कार्यक्रम के अध्यक्ष सुभास शर्मा ने वेद उनियाल के विचारों को याद करते हुए कहा कि वेड भाई छात्र जीवन से ही मेरे साथी रहे हैं ,और आज भी उत्कृष्ट विचारों के रूप में हमारे दिलों में ज़िंदा हैंI

मुख्य अतिथि योगेश भट्ट ने कहा कि वेद भाई की उत्तराखंड राज्य निर्माण के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका रही हैI वहीं स्थानीय मुद्दों से लेकर जल जंगल जमीन के मुद्दों पर हमेशा संघर्षरत रहेI जबर सिंह पावेल ने कहा कि भाई वेद उनियाल की विचार धारा मजदूर और किसानों के स्वाभिमान के लिए थी। उन्होंने आजीवन गरीबों मजलूमो को समाज की मुख्य धारा में जोडने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि भाई वेद उनियाल के विचारों से प्रेरणा लेकर राज्य आन्दोलनकारियों का उत्तराखण्ड बनाया जा सकता है। इसके अलावा अन्य सभी वक्ताओं ने स्व वेद उनियाल के राज्य निर्माण में अविस्मरणीय योगदान को याद किया। साथ ही हर उत्तराखवासियों की उत्त्तराखंडियत को जगाने की बात की। वक्ताओं का कहना था कि वेद,उनियाल ने हमेशा जल जंगल,जमीन की बात की । इस अवसर साहित्य के क्षेत्र में रश्मि मधुलिका पोखरियाल को पुरूस्कृत किया गया, तो बागवानी के क्षेत्र में टिहरी के मंगत सिंह नेगी को सम्मानित किया गया। धाद सामाजिक सस्था के तन्मय ममगाई और मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में विपिन सिँह रावत को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े: http://नहाते समय श्रद्धालू गंगा मे डूबा, SDRF टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular