spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडऋषिकेश में अब हर शनिवार बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

ऋषिकेश में अब हर शनिवार बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

- Advertisement -

ऋषिकेश: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है। इस बीच चार धाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले शहर और कस्बों में चार धाम यात्रा की तैयारियां भी जोर शोरों से चल रही है। अब ऋषिकेश से एक खबर है। ऋषिकेश में वीकेंड पर अब स्कूली बच्चों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। दरअसल बच्चों को ऋषिकेश में लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। हर शनिवार को ऋषिकेश में स्कूल बंद रहेंगे। ऋषिकेश में यह व्यवस्था चार धाम यात्रा तक रहेगी। बच्चों को जाम में न जूझना पड़े इसके लिए ये फैसला लिया गया है। दरअसल कैबिनेट मंत्री और विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने जिलाधिकारी को चार धाम यात्रा संचालित होने तक हर शनिवार को ऋषिकेश में स्कूल बंद किए जाने के निर्देश दिए थे। देहरादून जिलाधिकारी द्वारा इस बाबत अब आदेश जारी कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा था। रवि जैन ने बताया था कि शनिवार और रविवार को ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में लंबा जाम लगा रहता है। यात्रा सीजन होने की वजह से शनिवार और रविवार को ऋषिकेश में बंपर सैलानी आते हैं। इस वजह से शनिवार को स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानियां होती है बच्चों को स्कूल से घर लाने में भी अभिभावकों को काफी वक्त लग जाता है उन्होंने इस संबंध में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से स्कूल बंद रखने के निर्देश देने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़े:http://इतिहासकारों ने BJP सांसद दीया कुमारी के दावे को दस्तावेजों के साथ नकारा

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular