spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडSC/ST के उत्पीड़न के मामले एव समस्याओ को गम्भीरता से लिया जायेगा:...

SC/ST के उत्पीड़न के मामले एव समस्याओ को गम्भीरता से लिया जायेगा: आयोग

- Advertisement -

 नैनीताल: अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखण्ड सरकार राज्य मंत्री मुकेश कुमार ने जनपद भ्रमण के दौरान आज राज्य अतिथि गृह नैनीताल मे नगर पालिका परिषद् सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान नगर पालिका परिषद सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर बताया कि विगत दिनो से मृतकों आश्रितों को सेवा का लाभ नहीं दिया जा रहा है, निकाय के सफाई कर्मचारियों का सामूहिक बीमा योजना बहाल करने एव नगरपालिका नैनीताल में 261 पद के स्थान पर वर्तमान में 81 श्रमिक ही कार्य कर रहे हैं जिसे कार्यभार बढ़ रहा है शेष कर्मचारियों की शीघ्र नियुक्ति, एवं सफाई से संबंधित आदि उपकरणो को उपलब्ध कराने के संबंध में अपनी बात माननीय आयोग के सम्मुख रखी। इस दौरान ग्राम महरोड़ा ग्राम वासियों ने गांव में बनने वाले मार्ग का निर्माण को वन विभाग के अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न के संबंध में माननीय आयोग को अवगत कराया।

आयोग ने कहा कि एससी/एसटी के उत्पीड़न के मामले एव समस्याओ को गम्भीरता से लिया जायेगा। सरकार द्वारा जो जिम्मेदारी आयोग को दी गई है उस पर आयोग शतप्रतिशत कार्य कर रहा है उन्होंने कहा कि इसके लिए आयोग लगातार जनपदों का भ्रमण कर सरकार जनता के द्वार पहुंचकर एससी/एसटी बाहुल्य ग्रामों में जाकर मामलों का संज्ञान लेकर निस्तारण एवं समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि आयोग के पास लगभग 35 सो एससी/एसटी के उत्पीड़न के मामले थे जिसमें से आयोग द्वारा लगभग 33 सो मामलों का समाधान एवं निस्तारण कर चुकी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही निकायों के साथ बैठक कर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। माननीय आयोग ने वन विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही फोन से वार्ता कर गांव की समस्या का निदान करने के निर्देश वनाधिकारी को दिए।

यह भी पढ़े: http://कानपुर देहात अग्निकांड की जांच के लिए बनी दो सदस्यीय SIT, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular