spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडरुद्रपुर: स्कूली बस की चपेट में आकर मासूम की मौत, गुस्साए लोगों...

रुद्रपुर: स्कूली बस की चपेट में आकर मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने बस पर किया पथराव

- Advertisement -

रुद्रपुर: कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार में एक स्कूल बस ने सात साल की मासूम को कुचल दिया। मासूम की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही चालक को घटना स्थल से ले जाने का प्रयास किया गया तो स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। इस दौरान भीड़ और पुलिस फोर्स के बीच धक्का मुक्की भी हुई। पाच घंटे की मशक्कत बाद मामले को शांत करवाया गय। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजते हुए आरोपी चालक और बस को कब्जे में लिया है। रुद्रपुर के प्रीत विहार फेस-दो में संजीव शर्मा अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते हैं। दंपत्ति सिडकुल की एक कंपनी में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं. आज सुबह रोजाना की तरह दंपत्ति मजदूरी करने के लिए घर से निकले ही थे की तभी पीछे से उनकी सात वर्ष की बेटी नेहा खेलते खेलते सड़क पर पहुंच गई। इस बीच डिबडिबा गांव स्थित जीडी गोयनका स्कूली की बस संख्या यूके07पीए 3618 का चालक बस को मोड़ रहा था। बस में परिचालक नहीं होने के कारण पीछे आ रही मासूम को चालक देख नहीं पाया. जिसके कारण मासूम बस की चपेट में आ गई। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।  घटना के बाद लोगों का पारा चढ़ गया. उन्होंने चालक की पिटाई कर दी। मासूम बच्ची की मौत होने पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों का गुस्सा शांत करने का प्रयास किया गया, लेकिन भीड़ पुलिस की सुनने को तैयार नहीं हुई। इसी बीच पुलिस आरोपी चालक को घटना स्थल से ले जाने लगी, तभी भीड़ ने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन और लोगो के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

यह भी पढ़े: http://मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट खाई में गिरा दिल्ली का पर्यटक, मौत

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular