Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडरेखा आर्या ने किया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद व हॉकी स्टेडियम वंदना कटारिया...

रेखा आर्या ने किया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद व हॉकी स्टेडियम वंदना कटारिया का निरीक्षण

हरिद्वार: आज मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद(हरिद्वार) जाकर स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद, बालिका छात्रावास रोशनाबाद व वंदना कटारिया स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। बालिका छात्रावास में जाकर छात्राओं से उनको छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही वंदना कटारिया हॉकी स्टेडिम का भी निरीक्षण किया , और अन्य दूसरे निर्माण कार्यों जिसमें मल्टीपर्पज हॉल, हॉस्टल के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट ली और कामों को जल्द पूरे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए । बच्चों के साथ हॉकी खेली खुसी मिली कि आज लड़कियां भी अच्छा खेल रही हैं। बालिका छात्रावास में छात्राओं के साथ भोजन किया व गुणवत्ता देखी।अधिकारियों से खेल विभाग के कैलेंडर के बारे में जानकारी ली। साथ ही खेल विभाग की वेबसाइट बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने निर्माणाधीन हॉकी स्टेडियम का जायजा लिया ,साथ ही अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने लेकर निर्देशित किया।

यह भी पढ़े:http://पटियाला: खालिस्तान विरोधी प्रदर्शन को लेकर पटियाला में दो समुदाय के कार्यकर्ताओं में झड़प, स्थिति तनावपूर्ण

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular