spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 2 लाख के पार

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 2 लाख के पार

- Advertisement -

देहरादून: आगामी चार धाम यात्रा के लिए 21 फरवरी से प्रारंभ हुए अब तक कुल पंजीकरण की संख्या 2 लाख पार पहुँच गई है। आज पर्यटन विभाग द्वारा जारी ताजे आँकड़ों के अनुसार केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धामों के कुल 2,033,24 श्रद्धालुओं के पंजीकरण किए जा चुके हैं। जिनमें केदारनाथ धाम के लिए अब तक कुल 1,118,71 और बद्रीनाथ धाम के लिए 91,453 श्रद्धालु पंजीकृत किए जा चुके हैं। इस वर्ष चार धाम हेतु पंजीकरण के लिए चार माध्यम अपनाए गये हैं। श्रद्धालु यात्रा के लिए वेबसाइट, कॉल के द्वारा , व्हाट्सएप और मोबाइल ऐप के जरिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जहाँ अब तक ऑनलाइन माध्यम से 1,520,24 श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया गया वहीं  मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप
के जरिए क्रमश 26,255 और 15,045 श्रद्धालु पंजीकृत किए गये।

श्रद्धालु वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं व्हाट्सएप द्वारा पंजीकरण कराने के लिए  “ल्ंजतं” टाइप कर ़91 8394833833 भेजना होगा। श्रद्धालुओं के लिए  यात्रा संबंधी जानकारी एवं सुझावों के लिए  सरकार ने हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया है । इन हेल्पलाइन नम्बरों में चार धाम टोल फ्री नं. 1364 तथा 0135-1364 (अन्य राज्यों के लिए) , चार धाम कंट्रोल रूम नं.0135-2559898, 2552627, आपदा प्रबंधन नं. 0135-276066, 1070 (टोल फ्री) आदि नम्बरों पर कॉल करके आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 25 अप्रैल से शुरू होने वाले चार धाम यात्रा के लिए प्रशासन ने आने वाले श्रद्धालुओं की उचित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं जिनमें डॉक्टरों और चिकित्सीय पेशेवरों की तैनाती, पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक वस्तुओं और दवाओं का भंडारण आदि शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular