spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडस्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए राजनाथ सिंह और...

स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी

देहरादून : केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मझौन, देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्वर्गीय जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय श्री जसपाल राणा जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा भगवान से इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री श्री सौरव बहुगुणा, श्री खजान दास , सांसद डॉ. महेश शर्मा, श्री अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक श्री पंकज सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular