spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडश्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की त्रेमासिक बैठक, कर्मचारियों की सेवानियमावली बनाने...

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की त्रेमासिक बैठक, कर्मचारियों की सेवानियमावली बनाने हेतु प्रस्ताव पारित

- Advertisement -

देहरादून: श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक समिति के केनाल रोड कार्यालय में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में शुरू हुई श्री बदरीविशाल भगवान केदारनाथ जी की आरतीवाचन के साथ सर्वप्रथम पिछले बोर्ड बैठक 3 अगस्त की अनुपालन आख्या पढ़ी गयी। बैठक में यात्रा वर्ष 2022 की समीक्षा सहित कर्मचारियों के लिए सेवानियमावली बनाने, मास्टर प्लान के अंतर्गत भूमिभवन अधिग्रहण के की एवज में मंदिर समिति को उचित भूमि अथवा मुआवजा देने, यात्राकाल में बदरीनाथ एवं केदारनाथ में कर्मचारियों की आवासीय व्यवस्था किए जाने हेतु,केदारनाथ धाम में सोना चढानेवाले लक्खी बंधुओं का धन्यवाद प्रस्ताव, ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ कोठा भवन जीर्णोद्धार, विश्रामगृहों अधीनस्थ मंदिरों में पद सृजन करने, के प्रस्ताव पारित हुए। मंदिर समिति का ई -आफिस बनाये जाने,यमुनोत्री- गंगोत्री यात्रा के मद्देनजर उत्तरकाशी में मंदिर समिति विश्राम गृह बनायेजाने,विश्वनाथ संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में सोलर हीटर लगवाने, केदारनाथ रावल पद की नियमावली बनाने, मंदिर समिति कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड बनाने, तुंगनाथ मंदिर में छतरीनव निर्माण, भविष्य बदरी मंदिर सुभाई में भोगमंडी एवं मंदिर छत पर तांबे की चद्दर चढाये जाने, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में पत्थर लगाने, कर्मचारियों की कार्य प्रगति आख्या संबंधित बिंदुओं पर चर्चा हुई।

कर्मचारियों की सेवानियमावली बनाने हेतु प्रस्ताव पारित। इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय सहित उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य श्री निवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी,पुष्कर जोशी, राजपाल जड़धारी,जय प्रकाश उनियाल, भास्कर डिमरी,नंदा देवी, कृपाराम सेमवाल, वीरेंद्र असवाल, महेंद्र शर्मा, रणजीत सिंह राणा, मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी/ केदारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के उप सचिव योगेन्द्र सिंह,अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, कमेटी सहायक अतुल डिमरी, अमित देवराड़ी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: http://देश में एक बार फिर कोरोना की दस्तक, बढ़ते मामलों पर IMA ने जारी की एडवाइजरी

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular