spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखण्ड की मंगलौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन जीते

उत्तराखण्ड की मंगलौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन जीते

- Advertisement -

सांस रोक देने वाले मुकाबले में कांग्रेस के काजी ने जीत हासिल की

मंगलौर सीट पर पुनर्मतगणना जारी

बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के लखपत आगे

मंगलौर/बदरीनाथ: सांस रोक देने वाले मुकाबले में उत्तराखण्ड की मंगलौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुददीन ने 449 मतों के अंतर से बाजी मार ली। शनिवार की सुबह हुई मतगणना के पहले चक्र से ही कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाने में कामयाब रहे। हालांकि, बाद के चरणों में भाजपा के करतार सिंह भड़ाना ने काफी लीड ले धड़कनें बढ़ा दी थी। बसपा के उबेदुर्र्रह्मान तीसरे नंबर पर रहे। उधर, भाजपा प्रत्याशी की मांग पर मंगलौर विधानसभा में मतों की गणना फिर से शुरू की गई है। तब तक चुनाव परिणाम को रोका गया है।

इस जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। बदरीनाथ सीट पर 12वें चक्र में कांग्रेस के लख 3642 वोट से आगे चल रही है। मंगलौर में मतदान के दिन हुई हिंसा और पुलिस के रुख के बाद आन्दोलित कांग्रेस को मतदाताओं की सहानुभूति मिली। और पैराशूट भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को मतदाता ने नकार दिया।

मंगलौर में हिंसा के दौरान घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुददीन का फूट फूट कर रोना भी पुलिस व भाजपा के विरोध में माहौल बना गया। 12वें चक्र में कांग्रेस के लख 3642 वोट से आगे चल रही है

इस मुकाबले में बसपा प्रत्याशी का तीसरे नंबरपर रहना भी नये संकेत बना गया।

मतगणना मंगलोर कुल दस राउंड
1 बीजेपी 31261
2 कांग्रेस 31710
3 बसपा 19552

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular