spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसहस्त्रधारा रोड के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार

सहस्त्रधारा रोड के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार

- Advertisement -

स्पेशल सर्विस के नाम पर चल रहा था अनैतिक धंधा, पुलिस ने 3740 रुपये और आपत्तिजनक सामग्री की बरामद

देहरादून: राजधानी देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सहस्त्रधारा रोड स्थित सनराइज स्पा सेंटर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और रायपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर संचालिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर में ग्राहकों को स्पेशल सर्विस देने के नाम पर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टचवुड स्कूल के पास स्थित सनराइज स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और रायपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटर में औचक छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के एक कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री और 3740 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने कथित रूप से देह व्यापार संचालित करने के आरोप में स्पा सेंटर की संचालिका वकिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना रायपुर में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के निरीक्षक राकेंद्र कठैत, महिला उपनिरीक्षक कल्पना पांडेय, हेड कांस्टेबल रचना डोभाल, कांस्टेबल आशीष चौहान, प्रदीप सिंह और देवेंद्र सिंह शामिल रहे। वहीं रायपुर थाना पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक विकसित पंवार, हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह रावत और कांस्टेबल मोहित सैलानी ने कार्रवाई में सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular