spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउच्च शिक्षा में आधा दर्जन महाविद्यालयों के प्राचार्यों को मिली पदोन्नति

उच्च शिक्षा में आधा दर्जन महाविद्यालयों के प्राचार्यों को मिली पदोन्नति

- Advertisement -

विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद नई तैनाती का आदेश जारी

देहरादून: उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आधा दर्जन प्राचार्यों को विभागीय पदोन्नति के बाद स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में नई तैनाती दे दी गई है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपंरात शासन स्तर से नई तैनाती के आदेश भी जारी कर दिये गये हैं। जिनकी पदोन्नति के उपंरात सूबे के आधा दर्जन स्नातकोत्तर महाविद्यालयों को स्थाई प्राचार्य मिल गये हैं।

राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों के लिये विगत माह शासन स्तर पर डीपीसी आयोजित की गई थी, जिसके बाद शासन द्वारा पदोन्नति प्राप्त करने वाले प्राचार्यों की सूची अनुमोदन के लिये विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को भेजी गई है। विभागीय मंत्री के अनुमोदन मिलते ही शासन ने पदोन्नति पाने वाले प्राचार्यों को स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में नई तैनाती के आदेश भी जारी कर दिये हैं। जिसके तहत डॉ. राम अवतार सिंह को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग, डॉ. विभेष कुमार सिंह को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर, डॉ. मधुलिका पाठक को पीजी कॉलेज कपकोट, प्रेमलता कुमारी को पीजी कॉलेज नारायणबगड़, डॉ. अवधेश नारायण को पीजी कॉलेज रूद्रपुर और डॉ. रीटा शर्मा को पीजी कॉलेज पोखरी का प्राचार्य बनाया गया है। इन सभी को एक सप्ताह के अन्दर नई तैनाती स्थान पर योगदान देते हुये शासन को योगदान आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।

बयान
उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आधा दर्जन प्राचार्यों की डीपीसी कर उन्हें विभिन्न स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में तैनाती दे दी गई है। इन प्राचार्यों की तैनाती से महाविद्यालयों की व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार होगा, साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों में भी तेजी आयेगी, जिसका लाभ छात्र-छात्राओं को मिलेगा। – डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular