spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी, जन्मदिन राष्ट्रपति निकेतन...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी, जन्मदिन राष्ट्रपति निकेतन में मनाएंगी

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच रही हैं। अपने प्रवास के दौरान वे राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रहेंगी और शुक्रवार को वहीं अपना जन्मदिन भी मनाएंगी।

राष्ट्रपति के दौरे के दौरान राष्ट्रपति निकेतन में विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही वे निकेतन परिसर में एक अत्याधुनिक पार्क की आधारशिला भी रखेंगी। यह पार्क प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular