spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडCommon Civil Code को लागू करने की तैयारी, CM धामी बोले- जल्द...

Common Civil Code को लागू करने की तैयारी, CM धामी बोले- जल्द बनेगी कमेटी

- Advertisement -

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को फिर दोहराया कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर मसौदा तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है। देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में एक कार्यक्रम ‘पांचजन्य संवाद’ में मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता के संबंध में चुनाव से पूर्व किए अपने वायदे को पूरा करने की दिशा में हमने महत्वपूर्ण कदम उठाया है ।

मुख्यमंत्री (CM) धामी ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल की पहली बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के लिये विशेषज्ञों की समिति बनाई जाएगी। ’’ धामी ने कहा कि न्यायविदों, सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, समाज के प्रबुद्धजनों और अन्य हितधारकों की यह समिति उत्तराखंड के लिये समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की संस्कृति एवं शांतिपूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिये जरूरी है कि अराजक तत्व राज्य में प्रवेश न कर पाएं और इसके लिये उन्होंने प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर नागरिकों के सत्यापन का अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े:http://ब्रेकिंग न्यूज: फैज़ाबाद रोड स्थित कार शो-रूम में लगी भीषण आग, 5 लोग फंसे

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular