spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडप्री-मानसून की दस्तकः भारी बारिश से आवाजाही प्रभावित,नदियों का जलस्तर बढ़ा

प्री-मानसून की दस्तकः भारी बारिश से आवाजाही प्रभावित,नदियों का जलस्तर बढ़ा

- Advertisement -

देहरादून: प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड में कई जगह भारी बारिश का सिलसिला जारी है । राजधानी देहरादून में हो रही भारी बारिश ने आवाजाही मुश्किल कर दी है। यहां कुछ स्थानों पर वाहन पानी में डूब गए हैं। मसूरी में कोहरा छाए होने से वाहनों पर ब्रेक लग गए। दूसरी तरफ बागेश्वर में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 22 जून से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। जबकि 25 जून से मानसून आएगा। प्री-मानसून के दौरान पर्वतीय इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। जबकि इन तीन दिनों में मैदानी इलाकों का भी मौसम बदलने की संभावना है।

उत्तराखंड में मानसून को देखते हुए शासन की ओर से जोशीमठ में संयुक्त कंट्रोल रूम बनाया गया है। जो चारधाम यात्रा के साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।यहां एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित लाइन विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को तैनात किया गया है।सचिव आपदा प्रबंधन विभाग डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है।

यह भी पढ़े: http://तालाब में सफाई के दौरान मिली ऐसी चीज, देखकर इलाके में फैल गई सनसनी

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular