spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में कक्षा 1 से 9 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और...

उत्तराखंड में कक्षा 1 से 9 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूलों को खोलने के आदेश जारी

- Advertisement -

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के चलते कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल भौतिक रूप से बंद किये गए थे । अब जबकि कोरोना का कहर थमने लगा है तो राज्य सरकार ने स्कूलों को खोलने की शुरुआत कर दी है। सोमवार से कक्षा दस से 12वीं तक के स्कूल खुल गए हैं। अब कक्षा एक से नौवीं तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूलों को खोलने के आदेश शासन ने जारी कर दिए है।

मुख्य सचिव के मुताबिक स्कूलों को 7 तारीख से भौतिक रूप से खोलने के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है उत्तराखंड में स्कूलों को खोले जाने के दौरान कोरोना को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना होगा। जो बच्चे ऑनलाइन मोड में कक्षाएं जारी रखना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही अग्रिम आदेशों तक आगनबाड़ी केंद्र को बंद रखे जाने के आदेश भी दिए गए है।

यह भी पढ़े: पंजाब के सीएम के भतीजे भूपिंदर सिंह को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular