spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडराष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा...

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा रविवार को बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

- Advertisement -

टिहरी: राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा रविवार को बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ओंमकारानंद स्कूल में आयोजित जनपद की जूनियर वर्ग बालक एवं बालिका एवं सीनियर वर्ग बालक एवं बालिकाओं वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बास्केटबाल प्रतियोगिता का उदघाटन जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश सेमवाल द्वारा किया गया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम मैच ओंमकारानंद स्कूल एवं टाइटन क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें ओमकारानंद स्कूल ने टाइटन क्लब को 15-14 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरा मैच हिमालयन ऐकेडेमी एवं ऐलीट हाउस के मध्य खेला गया, जिसमें हिमालयन ऐकेडेमी ने ऐलीट हाउस को 14-10 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। सीनियर बालिका वर्ग में ओमकारानंद क्लब एवं टाइटन क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें ओमकारानंद स्कूल ने टाइटन क्लब को 7-2 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरा मैच ऐलीट हाउस एवं हिमालयन ऐकेडेमी के मध्य खेला गया, जिसमें ऐलीट हाउस ने हिमालयन ऐकेडेमी को 11-7 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया तथा शेष मैच सोमवार को खेले जायेंगे।

इस अवसर पर सचिव बास्केटबाल वहीद अहमद के साथ ही रमेश सकलानी, दिवाकर मैठाणी, दिनेश पैन्यूली आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता का प्रथम मैच सनसाइज स्कूल घनसाली एवं कान्वेन्ट स्कूल घनसाली के बीच खेला गया, जिसमें सनराइज स्कूल प्रथम स्थान पर विजई रहा। सेमीफाइनल मैच पुगेटीधार एवं चमियाला के बीच खेला गया, द्वितीय सेमीफाइनल मैच सरस्वती सैण इण्टर कॉलेज एवं रा.इ.का. घुमेटीधार के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला चमियाला एवं घुमेटीधार के बीच खेला गया, इस रोमांचक मुकाबले में चमियाला विजय रहा तथा घुमेटीधार उप विजेता रहा।

प्रतियोगिता का उदघाटन प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वर प्रसाद पैन्यूली, प्रधानाध्यापक रा.उ.मा.वि. गोना एवं प्रधानाचार्य रा.इ.का. घुमेटीबार श्रीमती हेमलता चौहान के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक उपेन्द्र मैठाणी, सह समन्वयक जसपालसिंह मियाँ, सूर्यपालसिंह चौहान, कलेश्वर नौटियाल, जयवीरसिहं रौथाण, गोपेश्वर अंथवाल, संजय गुसाई आदि व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

वहीं दिनांक 25 एवं 26 अगस्त, 2023 को अन्डर-19 बालक एवं पुरूष ओपन वर्ग में जिला स्तरीय बैडमिण्टन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। बहुउददेशीय क्रीड़ा भवन नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल में आयोजित बैडमिण्टन प्रतियोगिता का उदघाटन उप जिलाधिकारी नरेन्द्रनगर देवेन्द्र सिंह नेगी द्वारा किया गया।

बैडमिन्टन प्रतियोगिता (अन्डर-19 बालक) युगल वर्ग में प्रथम मैच दक्ष एण्ड सौरभ जोड़ी एवं मयंक एण्ड अमित की जोड़ी के बीच खेला गया, जिसमें मयंक एण्ड अमित की जोड़ी ने दक्ष एण्ड सौरभ की जोडी ने 21-12, 21-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच प्रदीप एण्ड रोहित की जोड़ी एवं दिव्यांश एण्ड अमित की जोड़ी के मध्य खेला गया, जिसमें प्रदीप एण्ड रोहित की जोड़ी ने 21-18, 21-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला दक्ष एण्ड सौरभ की जोड़ी एवं दिव्यांश एण्ड अमित की जोड़ी के बीच खेला गया जिसमें दक्ष एण्ड सौरभ की जोड़ी ने दिव्यांश एण्ड अमित की जोड़ी ने 21-15, 21-17 से हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।

बैडमिन्टन प्रतियोगिता (पुरूष ओपन ) युगल वर्ग में प्रथम मैच अभिषेक वर्मा एण्ड श्री देवेन्द्र सिंह नेगी की जोड़ी एवं सौरभ कैन्तुरा एण्ड दक्ष के मध्य खेला गया, जिसमें अभिषेक वर्मा एण्ड देवेन्द्र सिंह नेगी की जोड़ी ने सौरभ कैन्तुरा एण्ड दक्ष रावत को 21-15, 21-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच उदीयन उनियाल एण्ड हतीश एवं अमित एण्ड आयुष ने तीन सेटों में 21-15, 21-18, 21-10 हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला अभिषेक एण्ड देवेन्द्र सिंह नेगी एवं उदीयन एण्ड हतीश के मध्य खेला गया, जिसमें अभिषेक एण्ड देवेन्द्र सिंह नेगी ने उदीयन एण्ड हतीश को हराकर विजेता बना।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में 2364 पदों पर जल्द भर्ती, स्थानीय बेरोजगारों क़ो मिलेगा मौका

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular