Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में अब विदेशी शराब मिलेगी सस्ती, धामी सरकार ने लिया ये...

उत्तराखंड में अब विदेशी शराब मिलेगी सस्ती, धामी सरकार ने लिया ये फैसला

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने पुरानी आबकारी नीति को आगे बढ़ाते हुए 2023-24 की नीति को मंजूरी दे दी है। इस नीति के तहत राज्य में विदेशी शराब 20 रुपये सस्ती हो गई है। नीति के तहत प्रदेश में गोवंश संरक्षण, खेलकूद एवं महिला कल्याण के लिए एक-एक रुपए प्रति बोतल सेस के रूप में लेने का निर्णय कैबिनेट ने लिया है। इस तरह से एक बोतल पर कुल 3 रुपये सेस लिया जाएगा। अंग्रेजी शराब पर दस फीसदी और देशी शराब पर 15 फीसदी का इजाफा कर ठेका संचालन किया जा सकेगा। मौजूदा समय में संचालित हो रहे शराब ठेका स्वामी अगले एक वर्ष के लिए ठेके का संचालन इच्छानुसार कर सकेंगे।

यह भी पढ़े: http://आज का पंचांग व दैनिक राशिफल उत्तराखंड जागरण पर

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular