spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडचंपावत में NHM की समीक्षा बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर...

चंपावत में NHM की समीक्षा बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर चर्चा

- Advertisement -

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, मौसमी बीमारियों व बुजुर्गों की देखभाल को लेकर दिए जरूरी निर्देश

देहरादून/चंपावत: जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं आगामी मौसमी बीमारियों से पहले की तैयारियों को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया

बैठक में NHM के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत बच्चों के निःशुल्क उपचार, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, एंबुलेंस की त्वरित सेवा (रिस्पांस टाइम), आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार व जांच सेवाओं सहित निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। सभी संबंधित अधिकारियों से इन कार्यक्रमों की प्रगति पर फीडबैक भी लिया गया।

बैठक में पहाड़ी क्षेत्रों की विशिष्ट भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बुजुर्गों की देखभाल को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। साथ ही यात्रा सीजन की शुरुआत व डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर चंपावत जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. देवेश चौहान, तथा विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी स्वास्थ्य योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया जाए ताकि आम जनता को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular