spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडनंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया

नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया

- Advertisement -

नैनीताल: प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनपद को 14 करोड़ 77 लाख की 10 विकास योजनाओं का तोहफा देने के साथ साथ नंदा देवी मेले को राजकीय मेला भी घोषित किया।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन,सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को नैनीताल क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनपद की 14 करोड़ 77 लाख 03 हजार की 10 विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ-साथ नंदा देवी मेले में मां नंदा और सुनंदा के दर्शन करते हुए लोगों की मांग पर नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया। शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने बूथ नं 91, नैनीताल क्लब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मान की बात” कार्यक्रम में भी प्रतिभागी किया। श्री महाराज ने नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग की 793.38 लाख की लागत की 6 योजनाओं और सिंचाई विभाग की 683.65 लाख की लागत की 4 योजनाओं का शिलान्यास कर जनपद को 1477.03 लाख की धनराशि की कुल 10 योजनाओं का तोहफा दिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक सरिता आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष, लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े: 30 नवम्बर तक सड़कों को करें गड्ढ़ा मुक्तः एसीएस

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular