spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडछात्र-छात्राओं में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों को विकसित किये जाने के संदर्भ में...

छात्र-छात्राओं में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों को विकसित किये जाने के संदर्भ में MOU साइन

- Advertisement -

देहरादून:  समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड द्वारा ‘ऊषा एक किरण संस्था‘ तथा ‘रिलैक्सो फुटवियर लिमिटेड‘ के मध्य राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों को विकसित किये जाने के संदर्भ में एम0ओ0यू0  (MOU) हस्ताक्षरित किये गये। रिलैक्सो फुटवियर लिमिटेड एवं समग्र शिक्षा उत्तराखंड के मध्य हरिद्वार जिले के 32 शासकीय विद्यालयों को मॉडल स्कूल के तर्ज पर विकसित करने के लिए अनुबंध किया गया। समग्र शिक्षा की और से राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी एवं रिलैक्सो की और से मुख्य वित्त अधिकारी सुशील बत्रा एवं रिलैक्सो के सीएसआर हेड गंभीर अग्रवाल ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किये। ज्ञांतव्य है कि रिलैक्सो फुटवियर लिमिटेड ने अपने सीएसआर कार्यक्रम परिवर्तन- आदर्श विद्यालय परियोजना की शुरुआत हरिद्वार जिले के खानपुर ब्लॉक में 13 शासकीय प्राथमिक विद्यालय से की थी एवं गतवर्ष मे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में किए गए अनुबंध में सभी 32 प्राथमिक विद्यालयों को इस परियोजना में शामिल किया गया । इसी क्रम में समग्र शिक्षा उत्तराखंड के साथ देहरादून में किए गए आज के अनुबंध में रिलैक्सो ने खानपुर एवं लक्सर ब्लॉक के 16-16 विद्यालयों की भी जिमेदारी उठाई है।

इस अवसर पर राज्य परियोजना निर्देशक बंषीधर तिवारी ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है, की कॉर्पोरेट समूह आगे आएं और मौजूदा शैक्षिक प्रणाली में सुधार हेतु हर स्तर पर शासन का सहयोग करें । उन्होंने रिलैक्सो के परिवर्तन आदर्श विद्यालय परियोजना के अंतर्गत खानपुर ब्लॉक के 45 शासकीय प्राथमिक विद्यालयों मे किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए रिलैक्सो का आभार व्यक्त किया। सुशील बत्रा ने बताया की रिलैक्सो अपने सामाजिक दायित्वों को भली भाँति समझती है एवं विभिन्न सामुदायिक विकास गतिविधियों के माध्यम से सदैव राष्ट्र निर्माण हेतु पूर्ण निष्ठा से सरकार को सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

सीएसआर हेड गंभीर अग्रवाल ने जानकारी दी कि परिवर्तन आदर्श विद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में मूल भूत भौतिक सुविधाओं के नवनिर्माण के साथ -साथ ग्रामीण परिवेष में रह रहें बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सभी विद्यालय में गुणवत्ता पूरक शिक्षा, बाल मैत्रीपूर्ण वातावरण का सृजन व विशेषकर बालिका शिक्षा को बढावा देना है। उक्त के साथ ही समग्र शिक्षा द्वारा ‘ऊषा एक किरण संस्था‘ की ओर से निरूपमा भट्ट, उपाध्यक्ष द्वारा अनुबन्ध हस्ताक्षरित किया गया। ‘ऊषा एक किरण संस्थान‘ द्वारा जनपद देहरादून के विकासखण्ड रायपुर, डोईवाला एवं सहसपुर के अन्तर्गत प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को कला, क्राफ्ट, स्थानीय नृत्य संगीत, नाटक आदि में प्रषिक्षित किया जायेगा। इस हेतु छात्र-छात्राओं के साथ वर्कषाॅप आदि की जायेगी, जिससे छात्र-छात्राओं में अध्ययन के साथ ही अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में भी प्रतिभा को संवारा जा सके। संस्था के द्वारा कक्षा 1 से 12वीं के छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा कौषल, बुनियादी जीवन कला, षिल्प एवं वृक्षारोपण के कार्य करवाये जायेंगे।

इस दौरान मिस उत्तराखण्ड 2018 संस्कृति भट्ट भी ‘ऊषा एक किरण संस्थान‘ की ओर से सदस्य के रूप में उपस्थित रहीं। भट्ट पौड़ी गढ़वाल की मूल निवासी हैं एवं कथक नृत्य में स्नातक हैं तथा पेन्टिंग भी बनाती हैं अभिनेत्री संस्कृति भी संस्था से जुड़ कर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में नृत्य कला, अभिनय आदि को विकसित करने में सहयोग करेंगीं। इस दौरान राज्य परियोजना निदेषक बंषीधर तिवारी से संस्था से अपेक्षा की है कि वह राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में भी उनकी रचनात्मक प्रतिभा को और अच्छी तरह से संवारने में सहयोग करेंगें, जिससे राजकीय विद्यालय भी निजी विद्यालयों सेे हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रहे। इस अवसर पर समग्र शिक्षा की ओर से निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण सीमा जौनसारी, अपर निदेषक एससीईआरटी डाॅ0 आर0डी शर्मा, स्टाॅफ आफिसर भगवती प्रसाद मैंदोली, अभिषेक राणा, प्रधान सहायक समग्र शिक्षा एवं रिलैक्सो की तरफ से राहुल चैधरी एवं गिरीश डिमरी जी मौजूद रहे साथ ‘ऊषा एक किरण संस्थान‘ की उपाध्यक्ष निरूपमा भट्ट उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़े:http://CM धामी ने किया मुख्यमंत्री सन्दर्भों, पत्रों के ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular