Thursday, February 5, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडजोशीमठ को लेकर मानसून ने बड़ाई राज्य सरकार की चिता

जोशीमठ को लेकर मानसून ने बड़ाई राज्य सरकार की चिता

जोशीमठ: मानसून ने राज्य सरकार की चिंता को बड़ा दिया हैं। मौसम विभाग ने 25 जून को मानसून के प्रदेश में दस्तक देने की बात कही हैं। जिसके चलते जोशीमठ को लेकर शासन-प्रशासन के लोग चिंतित हैं। फिलहाल जोशीमठ में भू-धंसाव की स्थिति स्थिर है। लेकिन आने वाले दिनों में हालात क्या होंगे, इसे लेकर अभी कई तरह की आशंकाएं हैं। विशेषज्ञों ने जोशीमठ में और भूगर्भीय अस्थिरता की आशंका व्यक्त की है, जहां अब तक 868 भवनों में दरारें आ गई हैं और 181 को असुरक्षित घोषित किया गया है।

जोशीमठ भू-धंसाव के बाद वैज्ञानिक संस्थाएं अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंप चुकी हैं। इन रिपोर्ट पर कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं। शासन के सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट में जोशीमठ भू-धंसाव की स्थिति करीब-करीब स्पष्ट हो चुकी है। लेकिन यहां भी बात मानसून पर अटकी हुई है। मानसून की बारिश जोशीमठ पर क्या असर डालेगी, सरकार को भी इस बात का इंतजार है। संभवत इसके बाद ही जोशीमठ के संबंध में सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़े: http://सुगम व सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के जवान समर्पित: DGP

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular